सिम कार्ड स्वैप करके चोर कैसे खाली करते हैं आपका बैंक अकाउंट

पिछले कुछ दिनों की खबरों पर नजर डालें तो सिम स्वैपिंग की कई सारी घटनाएं आपको मिल जाएंगी। हाल ही में सिम स्वैप करके कई लोगों को लाखों रूपये का चूना लगाया गया है। अब सवाल यह है कि आखिर सिम स्वैपिंग क्या है और इसके जरिए किस तरह लोगों को चोर ठग रहे हैं। आइए जानते हैं।

सिम स्वैप का मतलब सीधा सा है कि सिम कार्ड को नए सिम से बदल दिया जाए। आपकी टेलीकॉम कंपनी को एक मैसेज करके आपके मौजूदा सिम को निष्क्रिय किया जा सकता है और नए सिम के जरिए आपको ठगा जा सकता है। चोर कैसे करते हैं आपके सिम का इस्तेमाल, अगली स्लाइड में जानें।

सबसे पहले ठग आपको एक नए नंबर से कॉल करते हैं और खुद को आपकी टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताते हैं। ये ठग आपको फोन पर कॉल ड्रॉप और इंटरनेट चलाने में आने वाली समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हैं। ये आपको 4जी सिम घर पर पहुंचाने का भी वादा करते हैं। अपनी बातों में फंसाकर ये ठग आपसे सिम कार्ड का 20 अंकों वाला एक खास नंबर पूछते हैं जो कि सिम कार्ड के पीछे लिखा होता है।