खरीदने जा रहे हैं फ्रीज तो इन 6 बातों को ना करें नजरअंदाज

शान मोहम्मद, टेक डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 09 May 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Plannings to buy refrigerator 6 point always keep in mind
refrigerator

    गर्मी में आप फ्रिज खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुरूप बाजार में विभिन्न ब्रांड में विभिन्न फीचर्स और आकार में फ्रिज उपलब्ध हैं।

    refrigerator
    refrigerator

    कैसा हो आपका फ्रिज?

    फ्रिज की दुनिया में आपको काफी वैरायटी मिलेगी। बाजार में आपको कम कीमत से लेकर अधिक कीमत तक में विभिन्न फीचर्स में कई फ्रिज मिलेंगे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि वे सभी आपके लिए हों। आजकल बाजार में सिंगल डोर फ्रिज, डबल डोर, वॉर्डरोब लुक रेफ्रिजरेटर, टॉप फ्रीजर, बॉटम फ्रीजर, साइड बाय साइड फ्रीजर और बिल्ट इन फ्रीजर जैसे फीचर्स वाले कई फ्रिज उपलब्ध हैं।

    refrigerator
    refrigerator

    स्पेस के अनुरूप चुनें

    बड़े शहरों में फ्लैट सिस्टम का चलन है, जिनमें जगह की कमी के चलते किचन काफी छोटे होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आप इस तरह के फ्रिज का चुनाव करें, जो घर के दरवाजे से आराम से अंदर आ जाए और सेट भी हो जाए। इसके अलावा रोजाना उसे बंद करने में दिक्कत भी न हो। छोटे घरों के लिए कॉम्पेक्ट डिजाइन मल्टी फ्रीजर फ्रिज भी उपलब्ध हैं, क्योंकि छोटे घरों में बड़े फ्रिज रखने में काफी दिक्कत होती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें