Xiaomi Redmi S2 की कीमत का हुआ खुलासा, 10 मई को होने वाली है फोन की लॉन्चिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 09 May 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi S2 smartphone price leaked ahead of 10 may launching
Xiaomi Redmi S2

    Xiaomi के बजट स्मार्टफोन Redmi S2 को लेकर एक और लीक सामने आई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रेडमी एस 2 शाओमी का अबतक का सबसे बेस्ट कैमरा फोन होगा। लीक रिपोर्ट की मानें तो शाओमी रेडमी एस2 कीमत 15,000 रुपये होगी। इससे पहले लॉन्चिंग की तारीख भी आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। Redmi S2 की लॉन्चिंग 10 मई को चीन में नानजिंग में आयोजित एक इवेंट में होगी।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो फोटो के मुताबिक शाओमी रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जो कि आईफोन X के जैसा ही होगा। फोटो मेंं साफ दिख रहा है कि रियर सेटअप में दोनों कैमरे के बीच में फ्लैश लाइट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 16 जीबी स्टोरेज होगी। फोन केे रैम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 का एक सेंसर और दूसरा 8 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। यह फोन 2, 4 और 6 जीबी रैम के वेरियंट में आएगा। फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी लाइट भी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें