EPFO 3.0: UPI से तुरंत निकाल पाएंगे PF का पैसा, जानिए कैसे ट्रांसफर होगा अमाउंट, कब शुरू होगी नई सुविधा?
PF Withdrawal UPI:
नौकरीपेशा लोगों के बीच 'ईपीएफओ 3.0' और यूपीआई (UPI) से पीएफ निकालने की चर्चा जोरों पर है। क्या वाकई अब पीएफ का पैसा तुरंत आपके बैंक खाते में आ जाएगा? इस रिपोर्ट में जानिए इस नई सुविधा की मौजूदा स्थिति, इसके काम करने का तरीका और पैसे निकालने की जरूरी शर्तें क्या हैं।

EPFO 3.0 को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के बीच UPI के जरिए तुरंत PF निकालने की प्रस्तावित सुविधा को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कई EPFO सदस्य यह जानना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा शुरू हो गई है और क्या वे अभी UPI एप के माध्यम से अपने PF खाते में जमा पैसा निकाल सकते हैं।
इस सवाल का जवाब फिलहाल 'नहीं' है। सरकार ने भले ही इस सिस्टम की टेस्टिंग पूरी कर ली हो, लेकिन इसे अभी आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। श्रम मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि यह सुविधा जल्द शुरू हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

EPFO सदस्यों के लिए क्या बदलेगा?
फिलहाल PF निकासी के लिए EPFO सदस्य को क्लेम दाखिल करना पड़ता है। इसके बाद आवेदन की जांच और प्रोसेसिंग में कुछ समय लगता है। पैसा सीधे खाते में आने तक इंतजार करना पड़ता है।
EPFO 3.0 के तहत प्रस्तावित UPI आधारित व्यवस्था इस प्रक्रिया को काफी आसान और तेज बना सकती है। नई सुविधा शुरू होने के बाद सदस्य ऑनलाइन यह देख सकेंगे कि उनके PF खाते से कितनी राशि निकासी के लिए उपलब्ध है। इसके बाद वे UPI एप के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।
इस पूरी प्रक्रिया में UPI PIN के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। ठीक उसी तरह जैसे आज डिजिटल पेमेंट्स की पुष्टि की जाती है। मंजूरी मिलने के बाद पैसा तुरंत उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकता है।

UPI के जरिए PF निकासी कैसे काम करेगी?
सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार प्रक्रिया काफी सरल होगी।सबसे पहले सदस्य अपने EPF खाते में उपलब्ध निकासी योग्य राशि देख सकेंगे।EPFO खाते में जमा पैसा UPI में लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकेगा।निकासी को UPI PIN के माध्यम से अधिकृत किया जाएगा।मंजूरी मिलते ही राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
- AI Factcheck: क्या एआई से मिली हर जानकारी सच है? जानिए AI को फैक्ट-चेक करने के 6 असरदार तरीके
- Tips: लोन लेने से पहले जरूर चेक करें CIBIL Score, घर बैठे मिनटों में ऐसे जानें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट
- एआई का उतरा बुखार: कंपनियां चुपचाप AI प्रोजेक्ट्स से पीछे खींच रहीं पैर, इंसानी कर्मचारियों की होने लगी वापसी
- एआई डेटा सेंटर्स के खिलाफ दुनिया भर में बगावत: पानी-बिजली संकट से डरे लोग, क्या सच में खतरे में है पर्यावरण?