Tips: लोन लेने से पहले जरूर चेक करें CIBIL Score, घर बैठे मिनटों में ऐसे जानें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Thu, 04 Jun 2026 11:36 AM IST
सार

Check CIBIL Score:

क्या आप घर, कार या फोन के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं? आपका लोन पास होगा या नहीं, यह आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर निर्भर करता है। इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल पे, क्रेड और सिबिल पोर्टल के जरिए अपना क्रेडिट स्कोर बिल्कुल मुफ्त में चेक करने के सबसे आसान तरीके बता रहे हैं।

विज्ञापन
how to check cibil score online free gpay cred portal
लोन लेने से पहले कर लें ये काम - फोटो : एआई जनरेटेड

    आज के समय में घर, कार, स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने के लिए लोन लेना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। भारत में अधिकांश बैंक और वित्तीय संस्थान आसान EMI विकल्प उपलब्ध कराते हैं। हालांकि, किसी भी लोन की मंजूरी सिर्फ आपकी आय पर निर्भर नहीं करती। इसमें आपका CIBIL स्कोर भी बड़ी भूमिका निभाता है।

    CIBIL जिसे, जिसे क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्योरो ऑफ इंडिया जारी करता है, बैंक को यह समझने में मदद करता है कि आप लोन चुकाने में कितने सक्षम हैं। इसी आधार पर बैंक लोन मंजूर करने और ब्याज दर तय करने का फैसला लेते हैं।

    Cibil Score
    Cibil Score - फोटो : AdobeStock

    लोन से पहले CIBIL Score चेक करना क्यों जरूरी है?

    CIBIL स्कोर 900 अंकों के पैमाने पर मापा जाता है। जितना बेहतर स्कोर होगा, लोन मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। कई मामलों में अच्छे स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर का लाभ भी मिलता है।

    अगर आपका स्कोर कम है, तो समय रहते EMI का भुगतान करके या बकाया राशि चुकाकर उसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अलावा CIBIL स्कोर चेक करने से यह भी पता चल सकता है कि कहीं किसी ने आपकी जानकारी के बिना आपके नाम पर लोन तो नहीं लिया है।

    Cibil Score
    Cibil Score - फोटो : AdobeStock

    TransUnion CIBIL Portal से ऐसे चेक करें CIBIL Score

    CIBIL Score चेक करने का सबसे आधिकारिक तरीका TransUnion CIBIL की वेबसाइट है। यहां हर व्यक्ति को साल में एक बार मुफ्त रिपोर्ट देखने की सुविधा मिलती है।

    स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

    TransUnion CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।Get Free CIBIL Score & Report विकल्प पर क्लिक करें।अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।नाम, जन्मतिथि और पिनकोड भरें।पहचान पत्र के रूप में PAN, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड में से किसी एक का विवरण दर्ज करें।नियम और शर्तों को स्वीकार करें।Accept and Continue पर क्लिक करें।स्क्रीन पर आपका नवीनतम CIBIL Score दिखाई देगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें