काम की बात: PVC आधार कार्ड बनवाना हुआ अब और आसान, एक ही फोन नंबर से हो जाएगा पूरे परिवार का काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jan 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Order Pvc Aadhar Card For Whole Family Know With One mobile number
aadhar pvc card - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

    पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) आधार कार्ड कई लोगों ने बनवाया होगा, हालांकि यदि आप किसी साइबर कैफे से किसी दुकान से अपने आधार का पीवीसी कार्ड बनवाते हैं तो आप बुरे फंस सकते हैं। आपको हर हाल में UIDAI से ही पीवीसी आधार बनवाना चाहिए। आपमें से बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि आप पूरे परिवार के लिए एक ही फोन से पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एक ही फोन नंबर से पूरे परिवार के लिए पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने का तरीका...

    pvc aadhar card
    pvc aadhar card - फोटो : अमर उजाला

    PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

    पीवीसी आधार कार्ड
    पीवीसी आधार कार्ड - फोटो : Twitter - @UIDAI

    PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड भी डालें जो कि आपकी स्क्रीन पर ही दिखेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें