CES 2024: स्मार्टफोन की जरूरत खत्म कर देगी यह डिवाइस, कीमत 20 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jan 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
CES 2024 Rabbit R1 AI Powered Pocket Assistant With 360 Degree Rotating Camera Launched
Rabbit R1 - फोटो : अमर उजाला

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) आज यानी 12 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसकी शुरुआत 9 जनवरी को हुई थी। सीईएस में ट्रांसपैरेंट टीवी से लेकर कई सारे अनोखै गैजेट लॉन्च हुए। इनमें एक Rabbit R1 भी लॉन्च हुआ है जिसे एक अमेरिकी स्टार्टअप ने पेश किया है। Rabbit R1 एक पॉकेट साइज AI असिस्टेंट है जिसमें एक कस्टमाइज ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

    Rabbit R1
    Rabbit R1 - फोटो : अमर उजाला

    Rabbit R1 को Teenage इंजीनियरिंग की साझेदारी में तैयार किया गया है। Rabbit R1 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन की छुट्टी कर देगा और स्मार्टफोन के मुकाबले यह अधिक स्मार्ट है। Rabbit R1 का मुकाबला ह्यूमेन (Humane) के AiPin से होगा जिसे कुछ दिन पहले ही पेश किया गया है।

    Rabbit R1
    Rabbit R1 - फोटो : अमर उजाला

    Rabbit R1 की कीमत

    Rabbit R1 की कीमत 199 डॉलर यानी करीब 16,500 रुपये रखी दई गई है और इसे एक ही कलर ऑरेंज में उपलब्ध कराया जाएगा। Rabbit R1 की बिक्री अमेरिका में अप्रैल से शुरू होगी, लेकिन प्री-बुकिंग 31 मार्च तक की जा सकेगी। अमेरिका के बाद Rabbit R1 की बिक्री कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, दक्षिण कोरिया, जापान, स्वीडेन और ब्रिटेन में होगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें