बैंक अकाउंट से पैसे हुए गायब या गलती से हो गया ट्रांसफर तो ऐसे पा सकते हैं वापस, यह है नियम

भावना चौधरी
टेक डेस्क, अमर उजालाभावना चौधरी
Thu, 03 Jan 2019 11:11 AM IST
Online Bank Frauds: How to get money return as per RBI
Online Bank Frauds

    बुधवार को ही आपने एक खबर पढ़ी होगी कि मुंबई के एक बिजनेसमैन के मोबाइल पर रात में 6 मिस्ड कॉल आए और सुबह उठने पर पता चला कि नंबर बंद हो गया है और अकाउंट से 1.86 करोड़ रुपये गायब हो गए हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं आपको देखने-सुनने को मिलती रहती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ही रिपोर्ट को मानें तो 2017-18 में ऐसे कुल 2,069 मामले सामने आए हैं जब साइबर चोरों ने लोगों के अकाउंट से कुल 109.5 करोड़ रुपये उड़ाए हैं। अब सवाल यह है कि आप अपने स्तर पर सावधानी तो बरत ही रहे हैं लेकिन यदि खुदा-न-खास्ता आपके साथ ऐसा फ्रॉड हो जाता है तो आपके पैसे कैसे मिलेंगे और इसका क्या तरीका है और पैसे मिलेंगे भी या नहीं। आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

    RBI
    RBI

    क्या है नियम

    भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक यदि आपके अकाउंट से किसी ने पैसे निकाल लिए हैं और आपको उसकी जानकारी नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके साथ फ्रॉड हो गया है तो सबसे पहला काम यह है कि आप तीन दिन के अंदर बैंक को इसके बारे में जानकारी दें।ये भी पढ़ेंः बिजनेसमैन के मोबाइल पर आए 6 मिस्ड कॉल और अकाउंट से 1.86 करोड़ गायब

    hack
    hack

    इसके बाद बैंक इसकी जांच करेगा और यदि आपके खाते से पैसे आपकी गलती से किसी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं या किसी ने आपके साथ धोखाधड़ी की है या फिर किसी साइबर चोर ने आपके खाते से पैसे निकाल लिए हैं तो बैंक आपके पूरे पैसे की भरपाई करेगा, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। अगली स्लाइड में जानें इसकी शर्तें।

    ये भी पढ़ेंः कम कीमत में मौजूद हैं ये बड़ी गाड़ियां, दाम सुनकर हो जाएंगे खुश