काम की बात: आपके घर के पास कहां लग रहा कोरोना का टीका, गूगल मैप और एप से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Apr 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Now you can get Vaccination Center Locations in India on Google Maps and Search all you need to know
Covid 19 vaccine - फोटो : amarujala

    देश में कोरोना के मामले पिछले साल के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, हालांकि लोगों को वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। देश के कई अस्पतालों को वैक्सीन सेंटर बनाया गया है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर लोगों को सेंटर के बारे में मैसेज से ही जानकारी मिल जा रही है, लेकिन कई लोगों को वैक्सीन सेंटर खोजने में परेशानी हो रही है।

    गूगल सर्च
    गूगल सर्च - फोटो : Social media

    अब लोगों की सुविधा के लिए गूगल ने अपने मैप और सर्च में वैक्सीन सेंटर की जानकारी देना शुरू कर दिया है यानी अब आप गूगल सर्च और गूगल मैप्स की मदद से पता लगा सकते हैं कि आपके आसपास कहां पर कोरोना की वैक्सीन लग रही है। गूगल काफी दिनों से इस अपडेट के लिए काम कर रहा था। गूगल मैप्स या सर्च में कोरोना वैक्सीन सेंटर की जानकारी लेने के लिए आपको “COVID 19 vaccine” सर्च करना होगा।

    Covid 19 vaccine
    Covid 19 vaccine - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Google Search से जानें वैक्सीन सेंटर के बारे में

    अपने फोन के गूगल एप में या फिर क्रोम ब्राउजर में जाकर “COVID 19 vaccine” टाइप करके सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपको “Where to Get it” का टैब दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद आपके आसपास के उन सभी अस्पतालों की लिस्ट सामने आ जाएगी जहां पर कोरोना का टीका लग रहा है। साथ में आपको “More places” का भी विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करके आप अन्य कोरोना वैक्सीन सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें