समझदारी वाली बात: ऑफिस के लैपटॉप पर करते हैं ये पांच काम तो आज ही बंद कर दें, नहीं तो बाद में पछताएंगे

हम कई बार ऑफिस में रहते हुए भी यह भूल जाते हैं कि हम ऑफिस में हैं और कई ऐसे काम अपने लैपटॉप पर ऑफिस में ही करने लगते हैं जो कि नहीं करने चाहिए।। कई लोग निश्चिंत होकर ऑफिस के कंप्यूटर और लैपटॉप पर घर के कंप्यूटर जैसा काम करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऑफिस के कंप्यूटर पर कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए। यह आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। Babies On The Brain के सीईओ Jena Booher (M.S. MHC; ACC) ने ऑफिस के कंप्यूटर पर इन 6 कामों को करने से मना किया है। आइए जानते हैं।

जॉब के लिए सर्च ना करें
ऑफिस के कंप्टूूर पर भूलकर भी दूसरी नौकरी के लिए सर्च ना करें। इससे आपकी इमेज खराब हो सकती है और वैसे भी कंपनी आपको काम के लिए पैसेे दे रही है ना कि जॉब सर्च करने के लिए। किन्हीं कारणों से अगर इसके बारे में एचआर या मैनेजमेंट को पता चल जाता है तो आपको आगे दिक्कत हो सकती है।

पर्सनल ई-मेल एक्सेस ना करें
ऑफिस में काम के दौरान अपनी ई-मेल आईडी ज्यादा जरूरी होने पर ओपन करें, क्योंकि आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आपका कोई दोस्त ई-मेल पर क्या भेज सकता है? यह भी हो सकता है आपके निजी मेल पर वायरस वाला मेल आ जाए और वह ऑफिस के सभी सिस्टम में फेल जाए। इसके अलावा आप अपने पर्नसल ई-मेल पर किससे संपर्क कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी ऑफिस के लोगों को हो सकती है।
- हो गए हैं Cyber Fraud के शिकार! तो ऐसे मिलेंगे पैसे वापस
- 12 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ iQoo Pad, फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ मिलेगा 12GB रैम, वनप्लस पैड को देगा टक्कर
- iPhone के बाद एपल वॉच का अपडेट बना जी का जंजाल, घड़ी की स्क्रीन ही खराब हो गई
- Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब