गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक करने पर मिल रहा कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Aug 2020 04:04 PM IST
LPG Gas Booking Online Cashback: How to get Rs 50 cashback on Amazon
एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग ऑनलाइन कैशबैक - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आप में से अधिकतर लोगों के घर में खाना रसोई गैस पर बनता होगा। किसी के पास भारत गैस का कनेक्शन होगा तो किसी के पास इंडेन का और किसी के पास एचपी का होगा। आप अक्सर एजेंसी में फोन करके या वेंडर को मैसेज करके अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आप गैस सिलिंडर की बुकिंग पर भी कैशबैक कमा सकते हैं? आइए जानते हैं....

    गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक करने पर मिल रहा कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा
    फोटो : PTI

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह कैशबैक ऑफर किसी गैस एजेंसी की ओर से नहीं, बल्कि अमेजन इंडिया की ओर से मिल रहा है। इस कैशबैक के लिए आपको अमेजन इंडिया पर जाकर अपना गैस सिलेंडर बुक करना होगा।

    एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग ऑनलाइन कैशबैक
    एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग ऑनलाइन कैशबैक - फोटो : amarujala

    अमेजन का यह ऑफर 31 अगस्त तक है और इसके तहत आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा, हालांकि यह ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जो पहली बार अमेजन से सिलेंडर बुक कर रहे हैं। यह ऑफर एक यूजर के लिए एक ही बार है।

    और पढ़ें...