Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का आखिरी मौका, बाद में देने पड़ सकते हैं पैसे, जानें तरीका

यदि आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको इसे अपडेट कराना होगा। अब आधार कार्ड को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 तय की गई है। इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 थी लेकिन बाद में सरकार ने इसे आगे बढ़ा दिया। तो अब आपके पास महज 7 दिन बचे हैं। आइए तरीका जानते हैं....

आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 मार्च 2024 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।

मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, नहीं दिखेंगे लाइक्स और रीपोस्ट के नंबर्स
- Online Scam: ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना पड़ा महंगा, खाते से निकल गए 64 लाख, जानें कैसे हुआ
- AI Tool: क्या गले की फांस बन रहा एआई, माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर ने कहा- यह टूल बना रहा आपत्तिजनक तस्वीरें
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज को लेकर किया बड़ा एलान, परेशान हो गए एंड्रॉयड यूजर्स