Winter Air Pollution: बिना एयर प्यूरिफायर भी घर की हवा रखें साफ, बस अपनाएं ये फ्री और आसान तरीकें

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Wed, 24 Dec 2025 01:33 PM IST
सार

Air Purifier Alternative:

सर्दियों में दरवाजे-खिड़कियां बंद रहने से घर की हवा खराब हो जाती है, खासकर दिल्ली-NCR जैसे प्रदूषित शहरों में तो और। इससे बचने के लिए लोग अपने घरों में एयर प्यूरिफायर लगवा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे नहीं लगवा पाते। इसलिए इस लेख के जरिए आप कुछ आसान और बिल्कुल फ्री तरीकों से बिना एयर प्यूरिफायर के भी इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं।

Keep your home air clean without air purifier just follow these free easy tips
लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण। - फोटो : freepik

    बढ़ते प्रदूषण और बंद दरवाजे-खिड़कियों के कारण घर की इनडोर एयर क्वालिटी तेजी से खराब हो जाती है। हालांकि हर किसी के लिए एयर प्यूरिफायर खरीदना संभव नहीं होता, लेकिन अच्छी बात है कि कुछ आसान, फ्री और रोजमर्रा की आदतों से भी आप अपने घर की हवा को काफी हद तक साफ और सुरक्षित बना सकते हैं। जानिए कैसे?

    थोड़ी देर खिड़कियां जरूर खोलें।
    थोड़ी देर खिड़कियां जरूर खोलें। - फोटो : freepik

    खिड़की-दरवाजे जरूर खाेलें

    अधिकतर लोग ठंड के मौसम में दरवाजे और खिड़कियां बंद रखते हैं। इससे धूल, नमी, किचन का धुआं और केमिकल घर के अंदर ही फंस जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में बाहर का प्रदूषण भी इस समस्या को और बढ़ा देता है। इसलिए जब बाहर प्रदूषण कम हो, खासकर सुबह या दोपहर के समय, तब 15–20 मिनट के लिए खिड़कियां खोलें। इससे क्रॉस वेंटिलेशन होगा और घर की गंदी हवा बाहर निकलकर ताजी हवा अंदर आएगी।

    एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।
    एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। - फोटो : freepik

    एग्जॉस्ट फैन का सही इस्तेमाल करें

    किचन में खाना बनाते समय और बाथरूम में नहाने के बाद एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं। इससे धुआं, भाप और बदबू बाहर निकलती है और इनडोर हवा साफ बनी रहती है।

    और पढ़ें...