iPhone Tips: खरीद रहे हैं पुराना आईफोन तो इन चीजों को जरूर करें चेक, वरना डूब जाएंगे पैसे

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 29 Aug 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
keep these things in mind when choosing second hand apple iphone
iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    भारत में एपल आईफोन का बहुत ज्यादा दीवानगी है। लोकप्रिय टेक कंपनी एपल हर साल नया आईफोन लॉन्च करती है। आईफोन की बेहतर तकनीक और एडवांस सॉफ्टवेयर समेत कई दमदार फीचर्स लोगों को आकर्षित करते हैं। भारत में आईफोन की कीमत काफी ज्यादा होती है, मगर फिर भी बहुत सारे लोग आईफोन खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं और आपके पास बजट कम है तो आप सेकेंडहैंड आईफोन का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, पुराना आईफोन लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    iPhone Tips
    iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    आईफोन पसंद है और पुराने आईफोन पर दांव लगा रहे हैं तो उसे लेने से पहले बैटरी चेक करना बेहद जरूरी है। अक्सर होता है लोग पुराना आईफोन लेते वक्त बैटरी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, बल्कि आईफोन के लुक को देखकर खरीद लेते हैं। मगर बाद में आईफोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है, फिर लोगों को दिक्कत होती है।

    iPhone Tips
    iPhone Tips - फोटो : FREEPIK

    पुराना आईफोन खरीदने से पहले उसका आईएमईआई (IMEI) नंबर की जांच करनी चाहिए। आईएमईआई नंबर को एपल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं, अगर सीरियल नंबर अलग-अलग है तो फिर आईफोन नहीं खरीदना चाहिए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें