Google Gemini AI: गूगल जेमिनी में आए दो धांसू फीचर, स्मार्टफोन और यूट्यूब पर मिलेगा बड़ा फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 28 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

टेक कंपनी गूगल ने अपने एआई असिस्टेंस में दो कमाल के फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स से यूजर्स को बहुत बड़ा लाभ होगा। एआई प्लेटफॉर्म पर आए इन दोनों फीचर्स का फायदा सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस में ही मिलेगा।

विज्ञापन
google gemini  now offers ask about this screen and youtube summary features for android
Google Gemini AI - फोटो : Google Gemini

    विस्तार

    दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन और दिग्गज टेक कंपनी गूगल अक्सर यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए नए अपडेट लाता रहता है। वहीं, गूगल का एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस असिस्टेंस जेमिनी काफी तेजी से मशहूर हो चुका है। गूगल इस एआई प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में गूगल ने जेमिनी एआई में दो कमाल के फीचर्स पेश किए हैं। इन दोनों ही फीचर्स की वजह से स्मार्टफोन स्क्रीन और यूट्यूब वीडियो में यूजर्स को अच्छा अनुभव मिलेगा।

    गूगल जेमिनी एआई में 'आस्क अबाउट दिस स्क्रीन' और 'आस्क अबाउट दिस वीडियो' फीचर्स पेश किए गए हैं। इन फीचर्स की बदौलत यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के आधार पर और यूट्यूब में वीडियो के आधार पर सवाल पूछ सकते हैं। इसमें वीडियो की स्क्रीनशॉट और कैप्शन को कॉपी करके उसी संबंधित जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन

    गूगल जेमिनी एआई में 'आस्क अबाउट दिस स्क्रीन'फीचर को ऑन करने के बाद एआई फोन की स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के आधार पर पूछताछ कर सकते हैं। एआई इस फीचर में कंटेंट का विश्लेषण करके यूजर्स को बेहतर जानकारी दे सकता है। यह फीचर गूगल के नए वर्जन के साथ जेमिनी फ्लोटिंग विंडो में जाकर कॉर्सपॉन्डिंग आइकम में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जेमिनी में इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए 'आस्क अबाउट दिस स्क्रीन' पर क्लिक करना होगा। अगर किसी विषय के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए होगी तो यूजर्स को प्राप्ट का इस्तेमाल करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें