Smartphone Tips: स्मार्टफोन बदलने से पहले इन प्वाइंट्स को रखें याद, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

अगर आप आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान अपना मोबाइल फोन बदलने की सोच रहे हैं तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दरअसल, ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिव सीजन में पुराने फोन को बदलने का बढ़िया मौका देती हैं। इसके अलावा कई लोग ऑनलाइन साइट से अपना पुराना फोन बदलते हैं, अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ऐसा करने की सोच रहे हैं तो इस खबर से आपको काम की जानकारी मिल सकती है। दरअसल, फोन बदलने से पहले कुछ अहम बातों को याद रखना जरूरी है, वरना बाद में बड़ा घाटा हो सकता है। आइए नीचे जानते हैं कि पुराना फोन बदलने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना है।

अगर आप अपना पुराना फोन बदलने का विचार कर रहे हैं तो सबसे पहले फोन का सारा डेटा बैकअप कर लें। ऐसा करने से फोन में मौजूद सभी फाइल, फोटो, वीडियो समेत सारा महत्वपूर्ण डेटा आपके पास सुरक्षित हो जाएगा। इस काम के लिए किसी ड्राइव का सहारा ले सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास कोई ड्राइव का विकल्प नहीं है तो फिर किसी अन्य डिवाइस में सारा डेटा स्टोर कर सकते हैं।

बहुत सारे लोग होते हैं, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि फोन बदलने से पहले डिवाइस में मौजूद सभी अकाउंट से लॉगआउट जरूर करें। ऐसा करने से किसी के पास भी आपके अकाउंट का गलत एक्सेस नहीं होगा। साथ ही आपके सभी अकाउंट्स सेफ रहेंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फोन लेने वाला अकाउंट में एक्सेस लेकर कुछ भी गलत काम कर सकता है।