WhatsApp Update: व्हाट्सएप में आने वाला है नया चैट फिल्टर, यूजर्स को नेविगेट करने में होगा फायदा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 01 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

व्हाट्सएप में एक बार फिर शानदार फीचर आने वाला है। प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स के जरिए यूजर्स आसानी से पुरानी चैट को देख सकेंगे। इसके साथ ही एप में यूजर्स आसानी से नेविगेट कर सकेंगे। जानिए क्या है आगे की डिटेल।

whatsapp to introduce new chat filter feature for easy access to old chats
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सोशल मीडिया का लोकप्रिय चैटिंगएप व्हाट्सएप के दुनियाभर में 3 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि व्हाट्सएप का संचालन दिग्गज टेक कंपनी मेटा द्वारा किया जाता है। व्हाट्सएप इतने बड़े यूजरबेस के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। बीते कुछ समय में व्हाट्सएप ने कमाल के फीचर्स पेश किए हैं, जिनकी वजह से यूजर्स का अनुभव काफी बेहतर हुआ है। साथ ही यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी में इजाफा देखने को मिला है। इसी बीच कंपनी ने एक नया फीचर पेश करने वाली है।

    व्हाट्सएप के सभी अपडेट और फीचर्स पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने रिपोर्ट में कहा है कि व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक नए चैट फिल्टर को पेश करने वाला है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नया फीचर चैट लिस्ट में ऊपर की ओर दाई तरफ दिया जाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट और चैट को आसानी से खोज सकेंगे। साथ ही यूजर्स यही से पुरानी चैट को भी तलाश कर सकेंगे। ऐसे में यूजर्स को बार-बार चैट लिस्ट में नहीं जाना पड़ेगा।

    WABetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूजर्स सिर्फ कस्टम चैट देखने के लिए लिस्ट द्वारा बनाए कस्टम फिल्टर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर से यूजर्स को फायदा होगा कि वह किसी दूसरी चैट पर गए बिना ही महत्वपूर्ण चैट विंडो पर पहुंच जाएंगे। इस फीचर की वजह से यूजर्स का समय बचेगा। साथ ही यूजर्स जल्दी से चैट कर सकेंगे। नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स एप पर पहले से ज्चादा आसानी के साथ नेविगेट कर सकेंगे। अक्सर व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के कई सारे कॉन्टैक्ट होते हैं। ऐसे में यह नया अपडेट काफी मददगार साबित हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें