IRCTC की इस शानदार सुविधा के बारे में बहुत कम लोगों को है जानकारी, टिकट बुकिंग में होता है बड़ा फायदा

रेलवे का टिकट बुक करना अपने आप में एक बड़ा काम है। खासकर जब आप यूपी बिहार के रहने वाले हों और त्योहारी सीजन में आपको घर जाना हो। हम में से अधिकतर लोग ऐसे मौके पर तत्काल टिकट के भरोसे रहते हैं, लेकिन बुकिंग के दौरान पेमेंट में ही इतना वक्त लग जाता है कि पूरी सीट खत्म हो जाती हैं। इससे समस्या से बचने के लिए रेलवे के बाद पास एक सुविधा भी जिसके तहत आप बिना पेमेंट किए टिकट बुक कर सकते हैं और बाद में समय मिलने पर पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

कई लोगों को रेलवे की इस सुविधा के बारे में जानकारी नहीं होगी। अभी टिकट बुक करने और बाद में पेमेंट के लिए IRCTC और अर्थशास्त्र फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच ई-पे लेटर (ePaLater) प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी हुई है ताकि रेल से सफर करने वाले यात्री बिना भुगतान किए टिकट बुक कर सकें और बाद में आराम से पैसे दे सकें।

आईआरसीटी की वेबसाइट से टिकट बुक करने के दौरान यदि आप इसी सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पेमेंट के लिए इंटरनेट बैकिंग समेत कई विकल्प मिलेंगे। इन्हीं में से आपको 7वें नंबर पर pay on delivery/PayLater का भी विकल्प दिखेगा, हालांकि इसके जरिए बुक किए गए टिकट आपके घर ही डिलीवर होंगे।
- खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, एयर प्यूरिफायर खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
- पूरे परिवार के लिए चुटकियों में बनवाएं PVC आधार कार्ड, मोबाइल से ही हो जाएगा काम, जानें पूरी प्रक्रिया
- Diwali 2020: कोई भी टीवी खरीदने से पहले इन आठ बातों का रखें ख्याल, नहीं होगा नुकसान
- WhatsApp Pay: कैसे करें पेमेंट की शुरुआत, एक-एक स्टेप में समझें