अपनी भाषा में कभी WhatsApp चलाया है? नहीं तो यहां आइए

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 09 Apr 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
How to use WhatsApp in your local language
whatsapp

    आज भारत में व्हाट्सऐप के 20 करोड़ से ज्यादा के यूजर्स हैं। ऐसे में आप भी व्हाट्सऐप यूज करते ही होंगे और आप व्हाट्सऐप के कई फीचर्स भी जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी व्हाट्सऐप को अपनी भाषा में इस्तेमाल किया है? शायद नहीं। खैर आज हम आपको व्हाट्सऐप को 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

    WhatsApp
    WhatsApp

    अगर आप अपनी भाषा में WhatsApp यूज करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले बता दें कि आप हिन्दी, उर्दू, तमिल, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, मराटी, कन्नड़ और मलयालम समेत भाषाएं व्हाट्सऐप में मौजूद हैं, हालांकि आप इन्हें तभी यूज कर पाएंगे जब आपके फोन में भी इन भाषाओं का सपोर्ट हो।

    WhatsApp
    WhatsApp

    सबसे पहले WhatsApp को ओपन करें और राइट साइड में सबसे ऊपर दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें और फिर सेटिंग वाले बटन पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें