Pan Card में गलत हो गया है नाम, तो न हो परेशान, ऐसे करें सुधार

पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके बिना सरकारी काम कर पाना संभव नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि लोग पैन कार्ड बनवाने के दौरान गलत नाम भर देते हैं, जिसके बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है, जिसके जरिए आप चंद मिनट में घर बैठे ही पैन कार्ड में नाम सुधार सकेंगे। तो आइए जानते हैं पैन कार्ड में गलत नाम को सुधारने का पूरा तरीका...

पैन कार्ड में गलत नाम को सुधारने के लिए आपको सबसे पहले असली नाम वाले दस्तावेज की एक कॉपी अपने पास रखनी होगी। इसके लिए आप आधार कार्ड से लेकर पासपोर्ट जैसे दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते है।