LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: गलत मोबाइल नंबर से रुक सकती हैं कई सेवाएं, घर बैठे ऐसे करें अपडेट
LPG Mobile Number Update:
अगर आपके LPG गैस कनेक्शन में पुराना या बंद मोबाइल नंबर जुड़ा है, तो अगली गैस बुकिंग आपके लिए परेशानी बन सकती है। OTP, सब्सिडी और डिलीवरी अलर्ट जैसी जरूरी सेवाएं रुक सकती हैं। अच्छी बात यह है कि अब घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में नया नंबर अपडेट किया जा सकता है।

देशभर में करोड़ों लोग LPG गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग मोबाइल नंबर बदल लेते हैं और गैस कनेक्शन में पुराना नंबर ही जुड़ा रह जाता है। यही छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है। गैस बुकिंग, OTP वेरिफिकेशन, सब्सिडी अपडेट और डिलीवरी अलर्ट जैसी कई जरूरी सेवाएं मोबाइल नंबर से जुड़ी होती हैं। कई बार लोग लंबे समय तक नंबर रिचार्ज नहीं करवाते, जिसके चलते वह नंबर बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लिंक नंबर बंद होने से बुकिंग समेत कई सुविधाएं बंद हो जाती हैं।
अगर आपका भी गैस कनेक्शन से लिंक नंबर बंद हो गया है, तो उसे तुरंत अपडेट करवाने की जरूरत है। यहां हम आपको गैस से लिंग मोबाइल नंबर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपडेट करने के तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं...

क्यों जरूरी है सही मोबाइल नंबर लिंक होना
आजकल LPG कंपनियां लगभग हर जरूरी अपडेट SMS और मोबाइल अलर्ट के जरिए भेजती हैं। सिलेंडर बुक होने से लेकर डिलीवरी तक की जानकारी मोबाइल पर आती रहती है। अगर आपके अकाउंट में पुराना या बंद नंबर जुड़ा है, तो OTP नहीं मिलेगा और डिलीवरी कोड भी नहीं आएगा। बिना डिलीवरी कोड के कई जगह सिलेंडर डिलीवरी भी नहीं होती। यही वजह है कि गैस कंपनियां ग्राहकों को समय-समय पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखने की सलाह देती हैं।

ऑनलाइन ऐसे बदलें LPG कनेक्शन का मोबाइल नंबर
अब मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस तीनों कंपनियां ऑनलाइन सुविधा देती हैं। आप दो तरीकों से गैस कनेक्शन में अपना मोबाइल नंबर अपडेट तक सकते हैं:
स्टेप 1:
सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (एचपी, इंडेन, भारत गैस) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां कंज्यूमर नंबर, एलपीजी आईडी या पुराना फोन नंबर डालकर लॉगइन करें। इसके बाद अकाउंट या प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
स्टेप 2:
यदि आप गैस कंपनी के मोबाइल एप (Mobile App) का यूज करते हैं, तो उसका एप खोलें। वहां कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन कर लें। इसके बाद प्रोफाइल या अकाउंट सेक्शन में जाकर नया नंबर अपडेट कर लें।
- AC Tips: रातभर AC चलाने पर भी नहीं बढ़ेगा बिजली बिल! बस सोने से पहले दबा दें ये बटन, ज्यादातर लोग हैं अनजान
- AI से बने विज्ञापनों पर सख्ती की तैयारी: ASCI ने पेश किए नए गाइडलाइंस, डीपफेक और फर्जी दावों पर होगी नजर
- Jio vs Airtel: 1,000 रुपये के अंदर किसमें मिलते हैं सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान?
- नेटफ्लिक्स से बच्चे हो रहे ‘स्क्रीन एडिक्ट’: यूजर्स की कर रहा जासूसी, गंभीर आरोपों से घिरा OTT प्लेटफॉर्म