Youtube पर वीडियो ट्रेंड कराने के लिए किसी कोर्स की जरूरत नहीं है, ये 5 तरीके ही काम आएंगे

आजकल भारत में ऑनलाइन वीडियो सबसे ज्यादा देखा जा रहा है और इसका श्रेय जियो को ही जाएगा, क्योंकि जियो के लांच होने के बाद से ही डाटा प्लान सस्ते हुए और उसके बाद लोगों को ऑनलाइन वीडियो देखने की लत लग गई। इसी के साथ यूट्यूब चैनल पर भारी संख्या में सामने आए और लोगों ने अपनी पसंद के वीडियो बनाए। यूट्यूब पर हर रोज कई सारे वीडियो ट्रेंडिग कैटेगरी में दिखते हैं। ट्रेंडिंग का मतलब है कि उस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। ऐसे में एक यूट्यूबर के लिए यह बहुत ही मायने रखता है कि उसका वीडियो ट्रेंडिंग वीडियो में शामिल हो जाए। तो चलिए आज हम आपको यूट्यूब पर वीडियो ट्रेंड कराने का तरीका बताते हैं।

वीडियो का डिस्क्रिप्शन
कई यूट्यूब चैनल वाले डिस्क्रिप्शन लिखते हैं। ऐसे में वीडियो के वायरल होने का कोई मतलब ही नहीं है। डिस्क्रिप्शन पूरा लिखें और हिन्दी-अंग्रेजी दोनों में लिखें। इसके अलावा इसमें भी ट्रेंडिंग कीवर्ड का ध्यान रखें। कोशिश करें कि डिस्क्रिप्शन मिनिमम 300 शब्दों में हो। इसके अलावा चैनल को सब्सक्राइब कराने के लिए डिस्क्रिप्शन में अपने दूसरे पोपुलर वीडियो का लिंक और चैनल का लिंक भी डालें।

Tags और Keywords जरूर डालें
कोई भी वीडियो तभी वायरल होगी जब उसे ज्यादा-से-ज्यादा लोग देखेंगे और लोग तभी देखेंगे जब ट्रेडिंग कीवर्ड और टैग वीडियो में डाला जाएगा। इसलिए जब भी Youtube पर वीडियो अपलोड करें तो ट्रेंडिग कीवर्ड और टैग्स जरूर डालें। कीवर्ड की शुरुआत इस तरह करें। जैसे- जियो फोन कैसे बुक करें, इसके बाद जियो फोन और जियो कीवर्ड यूज करें। कीवर्ड का यूज वीडियो के टाइटल में कर सकते हैं। ट्रेंडिग कीवर्ड के लिए ट्विटर ट्रेंडिंग देखें।