दूसरे को भी दे सकते हैं अपना कंफर्म रेल टिकट, प्रोसेस जान लें, फायदे में रहेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 18 Oct 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
How to transfer confirm Railways ticket to others, Here all you need to know
railway

    कई बार ऐसा होता कि किसी आपातकालिन स्थिति में हमें अपना रेलवे टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। ऐसे में टिकट के कीमत की कुछ ही राशि हमें वापस मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपना कंफर्म टिकट किसी दूसरे व्यक्ति को भी दे सकते हैं? जी हां, भारतीय रेलवे ने यह सुविधा दी है कि आप अपने नाम पर कंफर्म टिकट किसी दूसरे इंसान को ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। आइए जानते हैं।

    family
    family

    टिकट ट्रांसफर करने के लिए पहली शर्त यह है कि आप सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को ही टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं। रेलवे के नियम के मुताबिक आप अपना रिजर्व्ड टिकट माता-पिता, भाई-बहन, बेटी-बेटा या फिर पति औ पत्नी को ही ट्रांसफर कर सकते हैं। परिवार के अतिरिक्त आप किसी अन्य व्यक्ति को अपना टिकट नहीं दे सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरी शर्त।

    Reservation Counter
    Reservation Counter

    दूसरी शर्त यह है कि अपने टिकट को किसी को ट्रांसफर करने के लिए आपको नजदीकी रेलवे आरक्षण काउंटर पर जाना होगा और मुख्य आरक्षण अधिकारी को एक आवेदन देना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें