Airtel, Vodafone, Jio, BSNL नंबर पर कैसे बंद करें कोरोना कॉलर ट्यून, ये हैं दो तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Dec 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
how to stop corona caller tune in jio vodafone airtel and bsnl know codes
how to stop corona caller tune - फोटो : Amar Ujala

    लगातार 7-8 महीने तक कोरोना कॉलर ट्यून सुनने के बाद अब लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कोरोना कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कोरोना कॉलर ट्यून दिन में सिर्फ एक ही बार सुनाया जाए, क्योंकि इमरजेंसी की स्थिति में कोरोना कॉलर ट्यून से काफी दिक्कत होती है। सोशल मीडिया पर तमाम विरोध के बाद भी सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहे हैं। प्रत्येक कॉल के दौरान लोगों को अमिताभ बच्चन की भारी-भरकम आवाज मेंनमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19...सुनना पड़ रहा है। वैसे सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कॉलर ट्यून को बंद का जुगाड़ निकाल लिया है। जियो के नंबर पर कोरोना कॉलर ट्यून बंद करने वाला तरीका 100 फीसदी काम कर रहा है। इसे हमनें खुद ट्राई किया है। आइए जानते हैं...

    Airtel
    Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    Airtel के नंबर पर कैसे बंद करें कोरोना कॉलर ट्यून

    • यदि आपके पास एयरटेल का नंबर है तो *646*224# डायल करें और फिर 1 दबा दें।
    • दूसरा तरीका यह है कि जैसे ही कोरोना ट्यून आपको सुनाई दे, तुरंत * या 1 दबा दें।
    vodafone idea rename VI
    vodafone idea rename VI - फोटो : amarujala

    Vodafone के नंबर पर कैसे बंद करें कोरोना कॉलर ट्यून

    • CANCT लिखकर 144 पर भेज दें या कोरोना ट्यून सुनाई देते ही * या 1 दबा दें।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें