Android Auto: ड्राइविंग करते समय फोन छूने की झंझट खत्म! अपनी कार में ऐसे आसानी से सेट करें एंड्रॉयड ऑटो
Setup Android Auto In Car:
क्या आप ड्राइविंग के समय फोन का इस्तेमाल करते हैं? यह खतरनाक हो सकता है। अगर आपकी कार 'एंड्रॉयड ऑटो' को सपोर्ट करती है, तो आप कॉलिंग, मैप्स और म्यूजिक सब कुछ कार की स्क्रीन पर कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए इसका पूरा सेटअप।

अगर आप गाड़ी चलाते समय नेविगेशन या गानों के लिए बार-बार अपना स्मार्टफोन देखते हैं, तो अब ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का सबसे बेहतरीन समाधान एंड्रॉयड ऑटो (Android Auto) है। यह एक ऐसा स्मार्ट फीचर है जो आपके मोबाइल की सभी जरूरी एप्स को सीधा आपकी कार की बड़ी स्क्रीन पर दिखा देता है। इससे न सिर्फ आपकी ड्राइविंग सुरक्षित होती है, बल्कि सफर भी मजेदार बन जाता है। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि इसे अपनी कार में कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है।

सेटअप के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
इस सुविधा का पूरा मजा लेने के लिए आपके पास कुछ बेसिक चीजें होनी चाहिए:एक ऐसा स्मार्टफोन जिसमें कम से कम एंड्रॉयड 10 (Android 10) या इसके ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम हो।एक ऐसा इंफोटेनमेंट सिस्टम (कार की स्क्रीन) जो एंड्रॉयड ऑटो फीचर के साथ आता हो।आपके मोबाइल में चालू इंटरनेट डेटा।फोन को कार से जोड़ने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का यूएसबी (USB) केबल। अगर कार वायरलेस सपोर्ट करती है तो केबल की जरूरत नहीं।

कार में कैसे करें सेटअप?
सबसे पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में एंड्रॉयड ऑटो एप मौजूद है और लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड है। इसके बाद ये आसान कदम उठाएं:सबसे पहले अपनी गाड़ी के इंजन को स्टार्ट करें और डैशबोर्ड की स्क्रीन चालू करें।अब अपने मोबाइल का ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों ऑन कर लें।फोन को यूएसबी केबल की मदद से कार के पोर्ट से जोड़ें (वायरलेस सपोर्ट वाली कारों में सिर्फ ब्लूटूथ से पेयरिंग करनी होती है)।कनेक्ट करते ही मोबाइल स्क्रीन पर कुछ परमिशंस मांगी जाएंगी, उन सभी को Allow कर दें।इसके बाद नियम और शर्तों (Terms and Conditions) को स्वीकार करें।बस कुछ ही सेकंड्स का इंतजार करें और आपकी कार की स्क्रीन स्मार्टफोन में बदल जाएगी।
- e-Shram Portal: Zomato, Swiggy और Uber वर्कर्स के लिए क्यों जरूरी है e-Shram रजिस्ट्रेशन? जानिए क्या हैं फायदे
- Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश
- Tips: Amazon Pay Later अकाउंट को हमेशा के लिए करना चाहते हैं बंद? ये है सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- TCS Oracle AI Data Lab: कोलकाता में खुला भारत का पहला एआई डेटा लैब, टेक कंपनियों के लिए बन सकता है गेमचेंजर