e-Shram Portal: Zomato, Swiggy और Uber वर्कर्स के लिए क्यों जरूरी है e-Shram रजिस्ट्रेशन? जानिए क्या हैं फायदे
सरकार ने Zomato, Swiggy, Uber, Ola और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अपने कर्मचारियों का e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। आइए जानते हैं गिग वर्कर्स को e-Shram पोर्टल से क्या फायदे मिलने वाले हैं।

विस्तार
डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए काम करने वाले लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सभी एग्रीगेटर कंपनियों को अपने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स का e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, Zomato, Swiggy, Blinkit, Uber, Ola, Rapido, Amazon, Zepto, Urban Company और Porter समेत अन्य कंपनियों को भी अपने यहां काम करने वाले गीग वर्कर्स को 21 जून तक e-Shram पोर्टल से जोड़ना होगा।
क्या है e-Shram पोर्टल?
- e-Shram केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया गया एक राष्ट्रीय डेटाबेस है, जिसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र और विभिन्न प्रकार के कामगारों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को एक यूनिक पहचान संख्या प्रदान की जाती है।
- इस डेटाबेस की मदद से सरकार जरूरतमंद कामगारों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम और अन्य सुविधाएं अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचा सकती है। इससे सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने में भी आसानी होती है।
सरकार ने कंपनियों को क्या निर्देश दिए हैं?
- श्रम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक 15 एग्रीगेटर कंपनियां e-Shram प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं। बाकी कंपनियों को भी 21 जून तक इस प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- मंत्रालय ने कंपनियों से अपने डिजिटल सिस्टम को API के माध्यम से e-Shram पोर्टल से जोड़ने के लिए भी कहा है। इससे वर्कर्स का डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से साझा किया जा सकेगा तथा पंजीकरण प्रक्रिया को तेज बनाया जा सकेगा।
- सरकार का मानना है कि इससे डिलीवरी पार्टनर्स, कैब ड्राइवरों और अन्य गिग वर्कर्स को सरकारी रिकॉर्ड में शामिल किया जा सकेगा। भविष्य में इन्हें सामाजिक सुरक्षा, बीमा और अन्य सरकारी लाभ देने में भी आसानी होगी।
- मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
गिग वर्कर्स को इससे क्या फायदा होगा?
- e-Shram पोर्टल से जुड़ने के बाद गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स सरकारी योजनाओं की पहुंच में आ जाएंगे। इससे उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बीमा सुविधाओं और सरकारी सहायता कार्यक्रमों का लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
- विशेष रूप से डिलीवरी एजेंट, कैब ड्राइवर, लॉजिस्टिक्स वर्कर्स और फ्रीलांस प्लेटफॉर्म से जुड़े कामगारों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।
e-Shram प्रोफाइल में पेशा (Occupation) कैसे अपडेट करें?
- इसके लिए सबसे पहले e-Shram पोर्टल पर जाना होगा।
- वहां ‘Update Your Occupation’ विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नई ऑक्यूपेशन की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद आपकी प्रोफाइल में नई जानकारी अपडेट हो जाएगी।
- Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश
- Tips: Amazon Pay Later अकाउंट को हमेशा के लिए करना चाहते हैं बंद? ये है सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- JioCoin: क्या Bitcoin जैसा है JioCoin; क्या इसे बेच सकते हैं या पैसे में बदल सकते हैं? जानिए कमाने का तरीका
- Jio SIM: जियो का SIM एक्टिव रखने के लिए सबसे बेस्ट प्लान, मिलेगी पूरे 28 दिन की वैलिडिटी और डेटा भी