बिना ग्रुप बनाए 1 से अधिक लोगों को एक साथ व्हाट्सऐप पर मैसेज कैसे करें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 04 Jun 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
How to send messages to multiple users on WhatsApp without creating a group, know tricks
whatsapp

    व्हाट्सऐप आप दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग ऐप है। केवल भारत में ही व्हाट्सऐप के करीब 22 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में आप भी व्हाट्सऐप यूज करते ही होंगे तो कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि हम एक साथ कई लोगों को मैसेज करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए हमें एक व्हाट्सऐप गुप बनाना पड़ता है और फिर लोगों को उसमें जोड़ना पड़ता है। वैसे आपको बता दें कि आप बिना ग्रुप बनाए भी कई सारे लोगों को व्हाट्सऐप पर एक साथ मैसेज कर सकते हैं। आइए ट्रिक जानते हैं।

    whatsapp broadcast
    whatsapp broadcast

    वैसे आपमें से कई लोग इस ट्रिक को जानते भी होंगे। दरअसल व्हाट्सऐप में एक ब्रॉडकास्ट का फीचर है जिसकी मदद से आप बिना ग्रुप बनाए एक साथ 256 लोगों को मैसेज कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाएं कैसे। आइए जनते हैं।

    whatsapp broadcast
    whatsapp broadcast

    अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते है तो ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाने के लिए व्हाट्सऐप ऐप को ओपन करेें। अब दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब आपको New Broadcast का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें