घर में वाई-फाई लगाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 10 Sep 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
How to Secure Your Wireless Home Network

    इंटरनेट के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करते वक्त सुरक्षा पर ज्यादा देने की जरूरत है। अगर सुरक्षा का ध्यान न रखा जाए तो कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप घर में वाई-फाई इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो तो ध्यान रखें कि वाई-फाई के सिग्नल आपके घर से काफी बाहर तक जा सकते हैं और इस क्षेत्र में कोई भी कंप्यूटर/मोबाइल के जरिये आपके वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ कर आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इससे बचने के लिए इन बातों पर गौर करें-

    घर में वाई-फाई लगाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

    Default Administrator Password को जरूर बदलें। वाई-फाई इंटरनेट के मूल में एक वाई-फाई राऊटर होता है, उसका पासवर्ड और यूजरनेम बदलें। आमतौर पर सभी वाई-फाई राऊटर WPA/WEP एन्क्रिप्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। ये पहले से एक्टिवेटिड नहीं होती, इसे जरूर इस्तेमाल करें।

    घर में वाई-फाई लगाने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

    SSID यानी आपके वाई-फाई नेटवर्क का नाम, इसे जरूर बदलें। केवल इसके बदलने से आप सुरक्षित तो नहीं होते, परन्तु ये पहला कदम जरूर है। MAC फिल्टरिंग का इस्तेमाल करने से आप अपने वाई-फाई नेटवर्क में अवैध/अनजान उपकरणों को जुड़ने से रोक सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें