WhatsApp पर मैसेज को कैसे करें शिड्यूल?

कई बार ऐसा होता है कि आप किसी को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर रहे होते हैं और अचानक कोई दूसरा काम याद आ जाने से आप मैसेज नहीं भेज पाते हैं और मैसेज भेजना भूल भी जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप मैसेज को शिड्यूल भी किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है व्हाट्सऐप पर मैसेज शिड्यूल करने का तरीका ?

सबसे पहले आपको बता दें कि व्हाट्सऐप में मैसेज शिड्यूल करने का कोई फीचर नहीं है। व्हाट्सऐप में मैसेज को शिड्यूल करने के लिए आपको गूगल प्ले-स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

सबसे पहले प्ले-स्टोर से Scheduler for WhatsApp ऐप डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के बाद यह ऐप आपसे एक्सेस मांगेगा जिसके लिए आपको परमिशन देना होगा।