मोबाइल डाटा होता है जल्दी खत्म तो अपनाएं ये ट्रिक
विज्ञापन

वैसे तो आजकल जियो को जमाना है। जियो यूजर्स मोबाइल डाटा का कोई हिसाब फिलहाल नहीं रख रहे हैं, हालांकि 1 अप्रैल से उन्हें भी बाकी यूजर्स की तरह डाटा का हिसाब रखना होगा। तो चलिए आज हम आपको मोबाइल इंटरनेट डाटा बचाने के कुछ टिप्स बताते हैं।

ब्राउजर में पेज को कम्प्रेस करें
यदि आप मोबाइल में गूगल Chrome ब्राउजर यूज करते हैं तो उसकी सेटिंग में जाकर data saver को ऑन कर दें। इससे आपका काफी डाटा बचेगा, हालांकि वीडियो, फोटो आपके मोबाइल में देर कंप्रेस होकर दिखेंगी।

मोबाइल डाटा को हर वक्त ऑन न रखें
कई बार हम डाटा को ऑफ करना भूल जाते हैं लेकिन ऐसे करने से बैकग्राउंड में बहुत ज्यादा डाटा इस्तेमाल होता है और आपको पता भी नहीं चलता है। जल्द ही आपका मोबाइल डाटा खत्म हो जाता है।
विज्ञापन