Paytm से UPI अकाउंट ऐसे करें डिलीट, परेशान होने की नहीं है जरूरत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
how to remove upi account from paytm know step by step process
How To Delete Paytm UPI Account - फोटो : amar ujala

    पेटीएम के आने के बाद से लोगों को मनी ट्रांसफर करने में बहुत आसानी हुई हैं। साथ ही लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिए मोबाइल रिचार्ज से लेकर बिजली का बिल तक घर बैठे ही भुगतान करते हैं। पहले सिर्फ पेटीएम वॉलेट इस्तेमाल करते थे लेकिन अब इसे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई का भी सपोर्ट मिल गया है। ऐसे में आप पेटीएम के जरिए सीधे लिंक्ड बैंक अकाउंट से पैसे भेज सकते हैं और किसी चीज के लिए भुगतान कर सकते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हम पेटीएम से यूपीआई लिंक्ड अपने बैंक अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं लेकिन यह सीधे तौर पर डिलीट नहीं होता है तो चलिए आज हम आपको पेटीएम से यूपीआई अकाउंट को डिलीट करने का तरीका बताते हैं।

    paytm
    paytm - फोटो : amar ujala

    यूपीआई अकाउंट को डिलीट करने के लिए आपको सबसे पहले पेटीएम एप में जाना होगा। इसके बाद यूपीआई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    paytm
    paytm - फोटो : amar ujala

    अब आपको यूपीआई अकाउंट दिखाई देगा। यहां आपको राइट साइड में तीन डॉट्स का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें