टेक टिप्स: इस तरह ट्रूकॉलर से हटाएं अपना मोबाइल नंबर
विज्ञापन

स्मार्टफोन में मौजूद स्मार्ट ऐप आपकी पहचान को चुटकियों में सार्वजनिक कर देते हैं और आपको पता ही नहीं चलता। एक ऐसा ही ऐप है ट्रूकॉलर ऐप, जिससे स्मार्टफोन यूजर्स परिचित ही होते हैं।

जी यह ऐप वही ऐप है जो अनजान नंबर की पहचान चुटकियों में बता देता है। ट्रूकॉलर अपने सभी यूजर के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक को एक्सेस कर कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है, बेशक आपने कभी इस ऐप को यूज ना किया है, लेकिन आपका नाम और नंबर ट्रूकॉलर के डेसाबेस में मौजूद हो सकता है।

वो ऐसे कि अगर आपके दोस्त या परिचित के पास आपका नंबर सेव है और उसने इस ऐप को जानकारियों को एक्सेस करने की इजाजत दे दी है, तो आपका नाम भी ट्रूकॉलर पर नजर आएगा। अगर आप चाहते हैं कि आपकी डिटेल ट्रूकॉलर के डेटाबेस पर ना नजर आए, तो बस आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन