फ्री टॉक टाइम, डेटा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बीबीसी
Thu, 23 Jun 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
A lot of opportunities to get free data and talktime recharge

    अगर आप फ्री टॉक टाइम या डेटा की तलाश में हैं, तो कई ऐप आपको ये मौका देते हैं, बस उनके सवाल का जवाब दीजिए या विज्ञापन देखिए। कॉलेज में पढ़ने वाले अक्सर फ्री डेटा या कॉलिंग के मौके तलाशते हैं।

    कई ऐसी वेबसाइट और ऐप हैं जो उन लोगों को ऐसे ऑफर देते हैं जो उनके विज्ञापन देखने और सुनने को तैयार हों। इन पर विज्ञापन देखना या सुनना होगा और साथ में कुछ सवालों के जवाब भी देने होंगे।

    विज्ञापन

    बस ये बात ध्यान में रखिए कि पैसे बहुत ज्यादा नहीं मिलेंगे लेकिन आपके डेटा और कालिंग के काम के लायक पैसे मिल सकते हैं। जैसे-जैसे लोग स्मार्टफोन के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं, कंपनियां उन तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    फ्री टॉक टाइम, डेटा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    अक्सर ये लोग कॉलेज के स्टूडेंट होते हैं या नौकरी की शुरुआत करने वाले होते हैं। गिगाटो ऐसे लोगों में पहले से ही काफी जाना माना नाम है। उसे डाउनलोड कर लीजिए और ढेर सारे ऐसे ऑफर मिलेंगे। डाउनलोड करने के बाद गिगाटो को दूसरे ऐप को चेक करने की इजाजत देनी होगी।

    गिगाटो के साथ काम करने वाली कंपनियों पर जो भी डेटा आप इस्तेमाल करेंगे उसका एक हिस्सा आपके नाम भी होगा और वो आपको फ्री मिलेगा।

    गिगाटो का एक डेटा वॉलेट होता है, जहां आपके प्रीपेड मोबाइल के डेटा की सीमा की जानकारी होती है। भारत में लगभग सभी मोबाइल कंपनियों पर ये काम करता है।

    डेटा ही नहीं, कॉलिंग भी आपके लिए फ्री हो सकती है अगर आप इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। दोस्तों को अगर आप ये ऐप डाउनलोड करने के लिए उत्साहित करते हैं तो उसके लिए भी आपको कॉल करने के लिए मिनट मिलते हैं। लेकिन अगर दोस्त ये डाउनलोड नहीं करेंगे तो आपको ये फ्री कॉलिंग का मौका नहीं मिलेगा।

    फ्री टॉक टाइम, डेटा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    पेट्यून्स पर अगर आप हर दिन कम से कम तीन कॉल को जवाब देने के लिए तैयार हैं तो आपको ऐप के जरिए एक रुपए मिलते हैं। अगर दिन भर के 15 कॉल के लिए आप तैयार हैं तो उससे महीने के 150 रुपए मिलते हैं जिससे महीने के डेटा का कुछ खर्च निकल सकता है।

    45 सेकंड के विज्ञापन को देखने के लिए और कुछ सवालों के जवाब देने के लिए अगर आठ रुपए मिल रहे हैं तो क्या आप माई ऐड्स डाउनलोड करना चाहेंगे? अगर ये मंजूर है तो आपको कोई भी और ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा।

    कंपनियां अपने विज्ञापन के बारे में ये जानना चाहती हैं कि आपको वो पसंद क्यों आया या फिर उसके बारे में कौन सी बात नहीं पसंद आई। इसीलिए वो मार्केट रिसर्च करती हैं और उसी के लिए आपको सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं।

    फ्रीचार्ज, मोबीक्विक और पेटीएम पर जब आप रिचार्ज करते हैं तो आपको कई और डील भी मिलते हैं। हर दिन ऐसी वेबसाइट या ऐप पर कुछ नया हो सकता है तो उसके लिए आपको उनपर ध्यान रखना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें