पानी में भीग गया स्मार्टफोन तो इन 5 तरीकों से बचाएं

बरसात का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भींग जाते हैं और साथ में हमार फोन भी भीग जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। तो आइए जानते हैं कि अगर आपका महंगा स्मार्टफोन पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए तो फिर क्या करना चाहिए।

फोन के भीगने या पानी में गिरने की स्थिति में पहला काम ये है कि अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें और किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑ करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा।

अब फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।