मोबाइल कैमरे के 5 शानदार फायदे जिनसे आप हैं अनजान

amarujala.com- Written By : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
5 Best uses of Smartphones camera
Mobile Camera

    आपके पास स्मार्टफोन होगा, मेरे पास भी है और देश के लगभग हर घर में कम से कम एक स्मार्टफोन तो होगा ही। सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल अपने-अपने स्तर पर कर रहे हैं। कोई सेल्फी के लिए स्मार्टफोन खरीदता है, वहीं कोई स्टेटस दिखाने के लिए आईफोन खरीदता है। वैसे आपके पास जो भी फोन होगा उसमें कम या ज्या्दा पावर का कैमरा भी होगा, लेकिन उस कैमरे का अभी तक फायदा नहीं उठा रहे हैं। चलिए आज हम आपको स्मार्टफोन के कैमरे के 5 जबरदस्त फायदे बताते हैं।

     Top Developer CamScanner
    Top Developer CamScanner

    स्कैनर

    कई बार आपको किसी डॉक्यूमेंट को कहीं भेजना होता है लेकिन देर रात होने या साइबर कैफे खुला नहीं होने के कारण आप अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन नहीं करा पाते हैं। ऐसे में CamScanner ऐप आपकी मदद कर सकता है। इस ऐप की मदद से आप किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैनर जैसा स्कैन कर सकते हैं और उसे अपने हिसाब से साइज में भी बदल सकते हैं।

    Google Translate
    Google Translate

    फोटो पर लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट

    कई बार हम किसी अनजान जगह पर जाते हैं और वहां लगे नेमप्लेट पर लिखी बातों को हम समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में आपका कैमरा गाइड का काम करेगा। गूगल ट्रांसलेटर ऐप को फोन में डाउनलोड करें और जिस भाषा में अनुवाद चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। इस ऐप की मदद से आप फोन में मौजूद फोटो या फोटो क्लिक करके उस पर लिखे टेक्स्ट को अनुवाद कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें