ATM से पैसे निकालते समय आप नहीं करते हैं ये काम, तो लग सकता है लाखों का चूना

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jan 2020 05:32 PM IST
how to protect from atm skimmers know tips in hindi
atm - फोटो : amar ujala

    एटीएम (ATM) ने हमारी जिंदगी को आसान कर दिया है। हम चाहे कहीं भी हों, अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते है, लेकिन कुछ समय से एटीएम फ्रॉड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों के बैंक अकाउंट से लाखों रुपये साफ हो रहे हैं। आज हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स लेकर आए हैं, जिनसे आप इस तरह की घटनाओं से बच सकेंगे। तो आइए जानते हैं एटीएम से पैसा निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

    atm
    atm - फोटो : amar ujala

    कैमरे को जरूर चेक करें

    एटीएम से पैसा निकालते समय एक बार चारों तरफ ध्यान से देखें कि कहीं कैमरा तो नहीं लगा है। इसके अलावा कार्ड डालने वाली जगह पर आपको कुछ संदिग्ध दिखता है, तो सावधान हो जाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैकर्स इस जगह कार्ड रीड करने वाली चिप लगा देते है, जिससे कार्ड की पूरी जानकारी लीक हो जाती है।

    atm
    atm - फोटो : amar ujala

    दूसरों के साथ पिन और कार्ड शेयर न करें

    कई बार ऐसा होता है कि कई लोग अपने रिश्तेदारों को पिन और एटीएम कार्ड पैसे निकालने के लिए दे देते हैं। ऐसे में समझ लीजिए कि आपने अपना पूरा बैंक अकाउंट ही अपने रिश्तेदार को दिया है। इससे बचें, क्योंकि ऐसी घटनाएं सामने आई हैं कि अपनों ने ही एटीएम से लाखों रुपये निकालकर नौ दो ग्यारह हो गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें