क्या गांव में रहकर करना चाहते हैं कमाई? तो ये सरकारी स्कीम जान लें

कई लोगों को अपने गांव-घर पर रहते हुए कमाने की इच्छा होती है तो कई लोग गांव से दूर रहकर कमाना पसंद करते हैं। फिलहाल संक्रमण फैलने के कारण लाखों लोग अपने गांव पहुंचे हैं जिनमें से कई लोग तो घर से काम कर रहे हैं लेकिन कई लोग घर से काम करने में सक्षम नहीं हैं। यदि आप भी पढ़े लिखे हैं और गांव से ही कुछ करना चाहते हैं तो सरकार के पास एक स्कीम है जो आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं...

सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत आप अपने गांव में सामान्य सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) खोलकर अपनी कमाई कर सकते हैं। इस योजना का मकसद ग्रामीण नौजवानों को उद्यमी बनाने और डिजिटल इंडिया के फायदे को गांव-गांव तक पहुंचाना है। आइए जानते हैं प्रक्रिया के बारे में।

अगर आप सामान्य सेवा केंद्र खोलने के लिए तैयार हैं और आपको कंप्यूटर चलाने आता है तो सबसे पहले register.csc.gov.in पर जाकर कॉमन सर्विस सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के समय आपको 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा।