आधार कार्ड को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कराना हुआ आसान, यह है तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
how to link aadhar card with driving license know all steps in hindi
aadhar card driving licence - फोटो : amar ujala

    वैसे तो आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस को लिंक कराना अनिवार्य नहीं हुआ है, लेकिन भारत सरकार जल्द इसे अनिवार्य कर सकती है। सरकार का मानना है कि इससे दुर्घटना के दौरान भागे गए आरोपियों को पकड़ना आसान होगा। साथ ही नकली लाइसेंस बनाने वालों को भी रोका जा सकेगा। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस...

    link aadhaar card with Driving Licence
    link aadhaar card with Driving Licence

    सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर या लैपटॉप में sarathi.parivahan.gov.पर जाएं। अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस जिस राज्य का है उस राज्य को सेलेक्ट करें। अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी उसमें आपको दाहिनी ओर दिख रहे मीनू बार में Apply Online पर क्लिक करना है और फिर Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others) के विकल्प पर क्लिक करना है।

    link aadhaar card with Driving Licence
    link aadhaar card with Driving Licence

    अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपसे फिर से आपका राज्य पूछा जाएगा। अब अपने लाइसेंस वाले राज्य को सेलेक्ट करें। इसके बाद Countinue के बटन पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दें। फिर प्रोसिड पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें