आपका स्मार्टफोन असली है या चोरी का, इन तीन तरीकों से पता लगाएं

भारत स्मार्टफोन का दुनिया में सबसे बड़ा बाजार बन गया है। भारत में हर महीने जितने फोन लॉन्च हो रहे हैं उतने शायद ही किसी अन्य देश में लॉन्च हो रहे होंगे। भारत में स्मार्टफोन की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर से होती है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब किसी के हाथ में नकली या चोरी का स्मार्टफोन पहुंच जाता है और उसे इस बात की खबर तक नहीं होती। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको असली और नकली स्मार्टफोन के बारे में पता लगाने का तरीका बताएंगे।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने ऐसा तरीका निकाला है, जिससे लोग आसानी से अपने फोन के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। अगर आप भी फोन की पहचान करना चाहते हैं, तो आप एक मैसेज के जरिए जानकारी हासिल कर सकेंगे। पहला तरीका यह है कि आप https://ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp पर जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी और आईएमईआई नंबर डालकर अपने फोन को चेक कर सकते हैं।

दूसरा तरीका मैसेज वाला है। आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर एंटर कर 14422 पर सेंड कर दें।यदि आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें। यदि फोन में दो नंबर है तो दो आईएमईआई नंबर आएंगे। किसी भी एक नंबर से आप फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैंं।