ऐसे जानें किसी भी मोबाइल फोन का IMEI नंबर

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
How to know IMEI Number of any Mobile phones
IMEI Number

    आज कल हर घर में फोन और स्मार्टफोन आपको आसानी से मिल जाएंगे। कई बार हम अपने पुराने फोन को बेचना चाहते हैं। वहीं कई बार हमारा फोन खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने के लिए हमें IMEI नंबर की जरूरत होती है। इन सभी परिस्थितियों में सबसे पहले IMEI नंबर की याद आती है जो कि हमारे पास नहीं होता है और इसके ना होने की वजह से ना हम फोन को ऑनलाइन बेच पाते हैं और ना ही चोरी हुए फोन को ट्रैक करवा पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको किसी भी फोन का IMEI नंबर निकालना बताता हूं।

    IMEI Number
    IMEI Number

    क्या होता है कि IMEI नंबर। IMEI का फुल फॉर्मInternational Mobile Station Equipment Identityहोता है जो कि किसी भी फोन का एक यूनिक नंबर है। IMEI नंबर प्रत्येक फोन का अलग-अलग होता है। इस नंबर के जरिए किसी भी फोन को ट्रैक किया जा सकता है और उस फोन से होने वाली कॉलिंग पर रोक लगाई जा सकती है। IMEI नंबर के जरिए पता लगाया जा सकता है फोन आपका है या नहीं।

    IMEI Number
    IMEI Number

    सबसे पहले आपको बता दें कि IMEI उसी डिवाइस का होता है जिसमें सिम कार्ड का इस्तेमाल होता है। यानी आईएमईआई नंबर का संबंध SIM स्लॉट से है। अतः डुअल सिम वाले फोन में या टैबलेट में दो IMEI नंबर होते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें