Android O का बीटा वर्जन अपने स्मार्टफोन में ऐसे करें इंस्टॉल

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
How to install Android O Beta On your smartphone
Android O

    गूगल ने अपने एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड ओ का बीटा वर्जन Google I/O 2017 में रिलीज कर दिया है। इस एंड्रॉयड के वर्जन को कई लोग अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल भी करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एंड्रॉयड ओ के बीटा वर्जन को अपने स्मार्टफोन में कैसे इंस्टॉल करना है।

    Backup
    Backup

    डाउनलोड करने से पहले आपको बता दें कि सबसे पहले आप फोन के डाटा का बैकअप ले लें। इसके लिए आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या गूगल ड्राइव की मदद ले सकते हैं। बैकअप के लिए फोन की सेटिंग में बैकअप एंड रिसेट डाटा में से बैकअप डाटा का विकल्प चुनें और उसे ऑन करें।

    Android O
    Android O

    आपको बता दें कि यह बीटा वर्जन है। इसलिए आपको एंड्रॉयड के बीटा वर्जन के लिए साइनअप करना होगा। साइनअप के लिए अपने फोन के ब्राउजर में जाएं औरgoogle.com/android/betaपर विजिट करें और अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें