Gmail Tips: इस ट्रिक से झटपट दूर हो जाएगी यूजर्स की बड़ी परेशानी, फॉलो करें यह आसान प्रोसेस

कोई ऑफिस का काम हो या फिर बिजनेस की प्रजेंटेशन हो, सभी चीजों की जानकारी ईमेल पर आती है और ईमेल पर मिलती है। यही वजह है कि आजकल हर कोई जीमेल का इस्तेमाल करता है। मगर अधिकतर यूजर्स जीमेल की स्टोरेज से परेशान रहते हैं। जीमेल की स्टोरेज जल्दी भरने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है स्पैम ईमेल। जी हां, आपके पास कई सारी कंपनियों के स्पैम ईमेल आते होंगे। इसकी वजह से जीमेल की स्टोरेज सिर्फ ईमेल से ही भर जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए सभी स्पैम ईमेल को एकसाथ बल्क में डिलीट कर सकते हैं। ऐसे में जो ईमेल काम के नहीं होंगे, वो सभी ईमेल से हट जाएंगे।

जीमेल में जिन ईमेल को संभालकर रखना है, उन ईमेल को स्टार मार्क कर सकते हैं, ऐसे में आपको बाकी के बेकार के ईमेल को हटाना काफी आसान हो जाएगा। इसके लिए जीमेल में एक रीड लेबल बना सकते हैं। ऐसे में बाकी के अनरीड यानी जो ईमेल पढ़े नहीं गए हैं, वो सभी डिलीट कर सकते हैं। इस ट्रिक से जीमेल में स्टोरेज कम हो जाएगी।

सबसे पहले अपने डिवाइस में जीमेल खोलें।इसके बाद इन्बॉक्स पर क्लिक करना है और सर्च ईमेल पर क्लिक करना है।फिर लेबल रीड लिखना है, ऐसा करने के बाद सभी रीड ईमेल सामने आ जाएंगे।इसके बाद जो ईमेल अनरीड हैं, उन्हें आसानी से डिलीट किया जा सकता है।इसके लिए सभी रीड ईमेल को सेलेक्ट करके स्टार कर सकते हैं।वहीं, बाकी के ईमेल को सेलेक्ट करके एकसाथ डिलीट किया जा सकता है।
- Indian Telecom: अगले तीन सालों में 6जी पेटेंट में 10 फीसदी शेयर हासिल करना भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का लक्ष्य
- Alert: एंड्रॉयड मैलवेयर से सावधान, बड़ी चालाकी से चुराई जाती है कार्ड डिटेल और फिर होता है बड़ा खेल
- Gmail Tips: जीमेल यूजर्स के लिए वरदान से कम नहीं है यह फीचर, कुछ ही सेकेंड में दूर कर देता है समस्या
- यूट्यूब चैनल हैक होने से बचाएगा गूगल का एआई टूल!