काम की खबर: पैन कार्ड की किसी भी गलती को घर बैठे सुधारें, यह है तरीका

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आज यानी 31 मार्च को आखिरी मौका है। यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब आपके पास पैन कार्ड हो और साथ ही उसमें कोई गलती ना हो। आयकर रिटर्न भरना हो या बैंक अकाउंट खुलवाना हो, हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा कोई भी वित्तीय लेन-देन बिना पैन कार्ड के संभव नहीं होता। ऐसे में पैन कार्ड में दी गई सभी जानकारी सही होना जरूरी होता है। कई बार पैन कार्ड में कोई गलती हो जाती है, हालांकि आप अपने कार्ड की किसी गलती को घर बैठे आसानी से ठीक करवा सकते हैं। आइए जानते हैं...

सबसे पहले आपको बता दें कि पैन कार्ड में ऑनलाइन सुधार करके पैन कार्ड की कॉपी घर मंगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 106 रुपये 90 पैसे का भुगतान करना होगा। अगर आप पैन कार्ड की कॉपी नहीं चाहते और इसकी डिजिटल कॉपी ही इस्तेमाल करेंगे तो यहां आपसे एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा।

पहला काम यह है कि
https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.htmlटाइप करके NSDL की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सबसे पहले ऐप्लिकेशन टाइप पर जाएं और आखिरी विकल्प Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card पर क्लिक करें।