Tech Tips: ऑफिस निकलने से पहले Traffic Jam कैसे चेक करें? Google Maps की ये ट्रिक आएगी काम
अगर आप रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसकर ऑफिस पहुंचते हैं, तो Google Maps का एक आसान फीचर आपकी परेशानी कम कर सकता है। घर से निकलने से पहले ही आप रास्ते का ट्रैफिक, देरी का समय और बेहतर रूट जान सकते हैं।

मानसून आ चुका है और देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। इससे गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन अब कई मुख्य सड़कों पर पानी के वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह ऑफिस निकलने वालों को होती है। ट्रैफिक में फंसने से कई बार ऑफिस के जरूरी काम छूट जाते हैं और सुबह-सुबह आपका मूड खराब हो जाता है।
लेकिन क्या हो जब आपको ऑफिस निकलने से पहले ही रास्ते में ट्रैफिक का पता लग जाए? स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो नेविगेशन एप गूगल मैप्स (Google Maps) आपकी इस रोजमर्रा की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है। इस एप में कई ऐसे छिपे हुए स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप घर से कदम बाहर निकालने से पहले ही अपने रूट का सटीक ट्रैफिक हाल जान सकते हैं। आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में जो आपके सफर को आसान बना सकती हैं।

1. ऐसे चेक करें रास्ते का ट्रैफिक
ऑफिस निकलने से पहले अपने फोन में Google Maps खोलें और ऊपर दिए गए सर्च बार में अपने ऑफिस का पता डालें। इसके बाद Directions (दिशा-निर्देश) पर टैप करें और अपनी वर्तमान लोकेशन चुनें।
अब स्क्रीन पर आपको एक या उससे ज्यादा रूट दिखाई देंगे। Google Maps हर रूट के साथ अनुमानित समय भी बताता है। अगर किसी रास्ते पर ज्यादा ट्रैफिक होगा तो वहां पहुंचने में लगने वाला समय भी अधिक दिखाई देगा। ऐसे में आप कम समय वाले रूट का चुनाव कर सकते हैं।

2. रंगों से समझें ट्रैफिक की स्थिति
Google Maps ट्रैफिक की जानकारी रंगों के जरिए दिखाता है।
- नीला (Blue): ट्रैफिक सामान्य है और वाहन आसानी से चल रहे हैं।
- नारंगी (Orange): सड़क पर ट्रैफिक थोड़ा धीमा है।
- लाल (Red): भारी ट्रैफिक है और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
- गहरा लाल (Dark Red): गंभीर जाम की स्थिति है, जहां लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
इन रंगों को देखकर आप तुरंत समझ सकते हैं कि किस रास्ते से जाना बेहतर रहेगा।
- एलन मस्क का सबसे बड़ा दांव: चांद पर SpaceX बनाएगी फैक्ट्री, मजदूर से लेकर इंजीनियर तक होंगे रोबोट!
- Tech Tips: लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, फिर भी नहीं हो रहा चार्ज? 90% लोग नहीं जानते क्यों होता है ऐसा
- SpaceX: 171 फीट लंबे स्टारशिप को 'चॉपस्टिक' से पकड़ने की तैयारी, एलन मस्क का दावा- हर दिन होगा एक लॉन्च
- Vivo S2 भारत में लॉन्च: 50MP Sony कैमरा, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से मिड-रेंज में मचाएगा तहलका