जरूरी खबर: पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं, मोबाइल से ऐसे पता करें

आयकर विभाग ने सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 तय की है, यानी इसके लिए आज आखिरी दिन है। अगर आपने 31 मार्च तक यह काम नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। आप में से कई लोगों ने आधार को पैन से लिंक कर लिया होगा, लेकिन वह हुआ है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं...

सबसे पहले इनटैक्स विभाग की वेबसाइट https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओरLink Aadharका विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा लिंक आधार का विकल्प होगा।

इसी पेज पर आपको सबसे ऊपर Click here का विकल्प मिलेगा जैसा कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका पैन नंबर और आधार नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद आपको View Link Aadhar Status बटन पे क्लिक करना है।
- काम की खबर: मात्र 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड, सरकार की इस सुविधा का उठाएं लाभ
- वर्क फ्रॉम होम: गांव में रहकर करें 'मोटी" कमाई, सरकार दे रही है मौका
- काम की बात: आधार से पैन लिंक करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ दो मिनट लगेगा
- सावधानी: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये सात गलती, हो सकती है जेल