अगर आपका नाम वोटर लिस्ट से गया है कट, तो घर बैठे ऐसे करें चेक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 23 Mar 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
how to check name in voter list know full steps in hindi
VOTER LIST - फोटो : amar ujala

    भारत में हर एक नागरिक को मतदान करने का अधिकार है। लेकिन वोट देने के लिए मतदाता का नाम मतदान सूची यानी वोटर लिस्ट में होना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि लोगों का नाम मतदाता सूची से किसी कारणवश कट जाता है, जिससे वह वोट नहीं डाल पाते हैं। अगर आपका नाम भी वोटर लिस्ट से कट गया है, तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे घर बैठे ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं वोटर लिस्ट में अपना चेक करने का आसान तरीका...

    voter
    voter - फोटो : amar ujala

    वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले www.nvsp.in पर जाना होगा। यहां लॉग इन करने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

    voter list
    voter list - फोटो : nsvp

    अब बायीं ओर आपको सर्च बॉक्स दिखाई देगा, उस पर टैप करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज का यूआरएल http://electoralsearch.in है। यहां आप दो तरीकों से अपने नाम को वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहले तरीके में आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें