वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे पता करें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 28 May 2018 11:20 AM IST
How to Check if Your Name Is on Electoral Voter List in India
voter list

    भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में 18 साल से अधिक उम्र के हर एक नागरिक को मतदान करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मतदाता सूची में आपका नाम हो। अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप वोट नहीं दे सकते है। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। वैसे 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने वाला है तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

    www.nvsp.in
    www.nvsp.in

    सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर मेंwww.nvsp.inटाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।

    nvsp
    nvsp

    अब बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएलhttp://electoralsearch.inहोगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें