Tips: CIBIL स्कोर चेक करने में एक रुपया भी नहीं होगा खर्च, चंद सेकेंड्स में मिलेगी पूरी रिपोर्ट, जानें टिप्स

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 27 Apr 2026 05:00 PM IST
सार

CIBIL Score Check For Free:

लोन या क्रेडिट कार्ड लेना हो तो CIBIL स्कोर सबसे अहम होता है। अच्छी बात यह है कि अब आप हर महीने अपना स्कोर मुफ्त में चेक कर सकते हैं। जानिए आसान तरीके, सही प्रोसेस और स्कोर बेहतर रखने के जरूरी टिप्स।

विज्ञापन
how to check cibil score for free online on bhim app and website hindi
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला

    आज के समय में आपकी फाइनेंशियल हेल्थ का सबसे बड़ा पैमाना आपका CIBIL स्कोर बन चुका है। अगर आप कभी लोन, क्रेडिट कार्ड या ‘पे लेटर’ जैसी सेवाओं के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपके स्कोर को देखते हैं। यह तीन अंकों का नंबर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और भुगतान करने की आदतों को दर्शाता है।

    क्या होता है CIBIL स्कोर?
    क्या होता है CIBIL स्कोर? - फोटो : AdobeStock

    क्या होता है CIBIL स्कोर?

    CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच का एक तीन अंकों का नंबर होता है, जिसे TransUnion CIBIL तैयार करता है। यह स्कोर इस बात पर आधारित होता है कि आपने अपने लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर चुकाए हैं या नहीं।जितना ज्यादा स्कोर होगा, उतनी ही आसानी से आपको कम ब्याज दर पर लोन या क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। आमतौर पर 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह आपकी अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है।

    वेबसाइट के जरिए कैसे चेक करें CIBIL स्कोर?
    वेबसाइट के जरिए कैसे चेक करें CIBIL स्कोर? - फोटो : AdobeStock

    वेबसाइट के जरिए कैसे चेक करें CIBIL स्कोर?

    आप आधिकारिक वेबसाइट TransUnion CIBIL पर जाकर साल में एक बार मुफ्त में अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट के होमपेज पर “Get Free CIBIL Score & Report” विकल्प पर क्लिक करना होगा।इसके बाद आपको अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता और PAN नंबर जैसी जानकारी देनी होती है। मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका CIBIL स्कोर और पूरी रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें