काम की बात: कोई और तो नहीं कर रहा आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, ऐसे पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jan 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
How To Check Aadhaar Card Authentication History Online From Phone in hindi
aadhaar authentication history - फोटो : अमर उजाला

    आप जब भी अपने आधार कार्ड का कहीं इस्तेमाल करते हैं तो उसकी एक हिस्ट्री बनती है जिसमें उन सभी बात की जानकारी होती है कि आपका आधार कहां इस्तेमाल हुआ और किस काम के लिए हुआ।इस हिस्ट्री से आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कोई और तो नहीं कर रहा है। इस हिस्ट्री से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है। आइए इसे ऑनलाइन चेक करने का तरीका बताते हैं...

    UIDAI (logo)
    UIDAI (logo) - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले आप uidai की वेबसाइटhttps://uidai.gov.in/पर जाएं। यहां आपको'Aadhaar Authentication History'का विकल्प दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। यह विकल्प आपको माय आधार सेक्शन में दिखेगा। इसके अलावा आपhttps://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-historyइस लिंक पर क्लिक करके सीधे जा सकते हैं।

    Aadhaar Authentication History
    Aadhaar Authentication History - फोटो : uidai

    इसके बाद आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा। अब 12 अंकों का अपना आधार नंबर एंटर करें और फिर सिक्योरिटी कैप्चा डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद आधार के साथ रजिस्टर्ड आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें