Tips: 5 साल से कम उम्र के बच्चे का Blue Aadhaar अब घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए क्या है पूरा तरीका

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 13 Jul 2026 09:39 AM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग तरह का आधार कार्ड जारी किया जाता है? इसे Blue Aadhaar या बाल आधार कहा जाता है। इसमें बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता और यह पूरी तरह मुफ्त बनता है। जानिए इसकी खासियत, जरूरी नियम और घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका।

how to apply blue aadhaar for child from home using postinfo app
ब्लू आधार - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    अगर आपके घर में 5 साल से कम उम्र का बच्चा है और अभी तक उसका Blue Aadhaar (बाल आधार) नहीं बना है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब कुछ इलाकों में आधार केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ सकती। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा के जरिए घर बैठे भी बच्चे का आधार नामांकन कराया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने स्मार्टफोन से आवेदन करना होगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सभी शहरों और पिन कोड में उपलब्ध नहीं है।

    Aadhaar
    Aadhaar - फोटो : X

    PostInfo App से ऐसे करें आवेदन

    घर बैठे Blue Aadhaar बनवाने के लिए सबसे पहले अपने Android या iPhone में PostInfo App डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और Service Request सेक्शन में जाएं। यहां अपना नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।इसके बाद उपलब्ध सेवाओं की सूची में IPPB Aadhaar Services चुनें और फिर Child Aadhaar Enrolment विकल्प पर टैप करें। अब Request OTP पर क्लिक करें। आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।यदि आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध होगी, तो आपकी रिक्वेस्ट संबंधित डाकघर को भेज दी जाएगी। इसके बाद डाक विभाग का अधिकृत कर्मचारी आपसे संपर्क करेगा और तय समय पर आपके घर पहुंचकर बच्चे का आधार नामांकन पूरा करेगा।

    Aadhaar Card
    Aadhaar Card - फोटो : instagram

    नामांकन के समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

    जब डाक कर्मचारी आपके घर पहुंचेगा, तब आपको बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड अपने पास रखना होगा। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बच्चे का Blue Aadhaar बनाया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें